अभिव्यक्ति की आजादी का आतंकवाद था
नई दिल्ली: सोशल मीडिया को लेकर नया कानून लाए जाने की चर्चा के बीच बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोला है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि जिस सोशल मीडिया का सहारा लेकर बीजेपी सत्ता में आई है अब वही सोशल मीडिया बीजेपी के गले की हड्डी बन गया है. सामना में लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के शस्त्र का इस्तेमाल करके राष्ट्र व महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की. उस समय सोशल मीडिया पर ऐसा प्रचार किया गया मानो भारतीय जनता पार्टी का शासन द्वारिका की तरह गरीबों के घर घर की मिट्टी को सोना बनाने वाला होगा. राजनैतिक विरोधियों की निकृष्ट भाषा में खिल्ली उड़ाते हुए उन्हें चोर डकैत निकम्मा और गुनहगार ठहराने के लिए सोशल मीडिया ने जो प्रयत्न किया वो अभिव्यक्ति की आजादी का आतंकवाद था.” सरकार बनने के बाद रुख में बदलाव का आरोप लगाते हुए सामना सामना में आगे लिखा, ”उस समय आतंकवाद का इस्तेमाल कर मोदी व समस्त भाजपायियों ने काम फतह किया. लेकिन सत्ता मिलते ही वचनों की जो धज्जियां उड़ीं उसे लेकर सोशल मीडिया में युवकों द्वारा खिल्ली उड़ाने की शुरुआत करते ही करते ही सरकार काम में...