मार्कशीट में लगी मिली सलमान खान की फोटो, दी गई थी ये सफाई l
आगरा.डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 83वां कन्वोकेशन आयोजित किया गया है। चीफ गेस्ट के तौर पर प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद मौजूद रहेंगे l
·
आगरा.डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 83वां कन्वोकेशन आयोजित किया गया है। चीफ गेस्ट के तौर पर प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एनएसए अजीत डोभाल और रक्षा वैज्ञानिक टेसी थॉमस भी शामिल होंगे। बता दें, आगरा यूनिवर्सिटी कई बार विवादों में रही है। बीते नवंबर महीने में यूनिवर्सिटी ने बीए फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट की मार्कशीट पर सलमान खान की फोटो जारी कर दी थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।
यूनिवर्सिटी के वीसी ने दी थी ये सफाई
- अलीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र जावीद खान की मार्कशीट आगरा यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई थी। मार्कशीट पर सलमान खान का फोटो लगी हुई थी।
- सलमान खान की तस्वीर लगी मार्कशीट सोशल साइट्स पर भी वायरल हो गई थी।
- सलमान खान की तस्वीर लगी मार्कशीट सोशल साइट्स पर भी वायरल हो गई थी।
- इस मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा था, ''सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें ऐसी वायरल हो रही हैं। एजेंसी ने बताया था कि ये मामला 15 दिन पहले उनके पास आया था, बाद में फोटो वायरल हो गई, लेकिन अब मार्कशीट बिल्कुल ठीक है। अगर कोई कट पेस्ट करता है तो उसकी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की नहीं है।''
अजीत डोभाल समेत 3 को दी जाएगी मानद उपाधि
- आगरा के डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी का 83वें कन्वोकेशन है। फंक्शन में बतौर चीफ गेस्ट प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे।
- समारोह में कुल 114 स्टूडेंट्स को मेडल बांटे जाएंगे, जिसमे 100 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे और 14 को सिल्वर मेडल दिए जाएंगे।
- अजीत डोभाल समेत 3 लोगों को मानद उपाधि दी जाएगी। इसमे डोभाल को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि दी जाएगी। दूसरे योगाचार्य एचआर नागेंद्र और तीसरी डीआरडीओ की महिला वैज्ञानिक टेसी थॉमस हैं, इन दोनों को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि दी जाएगी।

आगरा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट रह चुके हैं डोभाल और कोविंद
- बता दें, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दोनों ही आगरा यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं।
- डॉक्टर राम नाथ कोविंद ने यहां से बीकॉम किया है और अजीत डोभाल ने आगरा विश्वविद्यालय के सेंट जॉन कॉलेज से बीए और एमए किया है।
- यही नहीं अजीत डोभाल ने इस विश्वविद्यालय में एमए के दौरान इकनॉमिक्स में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है और कन्वोकेशन में मेडल जीता है।

Comments
Post a Comment